26 Apr 2024, 16:07:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का सत्र,जाने कब पेश होगा बजट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 3 2017 1:22PM | Updated Date: Jan 3 2017 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होने और एक फरवरी को वर्ष 2017-18 केन्द्रीय बजट पेश किए जाने की संभावना है। सुबह यहां हुई मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की बैठक में ये निर्णय लिए गए। निर्णय के अनुसार बजट सत्र का प्रथम चरण 31 जनवरी से नौ फरवरी तक होगा। 31 जनवरी को राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे।
 
जबकि एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। नौ फरवरी को बजट सत्र का मध्यावकाश होगा। इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं किया जायेगा। सरकार ने इस साल से बजट सत्र के समय को पीछे कर दिया है। सरकार का मानना है कि इससे अगले वित्त वर्ष के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के लिये धन का आवंटन  समय से हो सकेगा और विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »