26 Apr 2024, 15:47:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अंबेडकर के नाम पर 'भीम' ऐप लॉन्च, मोदी बोले- आपका अंगूठा ही आपका बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 5:51PM | Updated Date: Dec 30 2016 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में डिजिधन मेला का उद्घाटन किया। इस मेले का उद्घाटन देश में डिजिटल पेमेंट और कैशलेस इंडिया को बढ़ावा देने के लिए किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने डिजिटल पेमेंट्स को आसान बनाने के लिए मोबाइल ऐप BHIM लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर 'भीम' रखा गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक अमीरों का ही नहीं गरीबों का भी खजाना है। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहब बहुत महान अर्थशास्त्री थे। उनके विचारों का परिणाम ही था कि देश में केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की शुरुआत हुई। कैशलेस अर्थव्यवस्था पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आपका अंगूठा, आपका बैंक और आपका अंगूठा आपकी पहचान है। 
 
अंबेडकर के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा कि वह दलित, पीड़ित लोगों के मसीहा थे। उन्होंने समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष किया। जंगलों में रहने वाले आदिवासियों के लिए संघर्ष किया। इसीलिए, इस तरह की नई शुरुआत का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा गया। भीम ऐप दुनिया के लिए अजूबा होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »