26 Apr 2024, 21:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तो इसलिए इस साल देश में न्यू ईयर मनाएंगे राहुल गांधी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 12:36PM | Updated Date: Dec 29 2016 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 2004 में राजनीति में उतरने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी साल खत्म होते-होते 20 दिसंबर के आसपास 15 से 20 दिनों के लिए विदेश चले जाया करते थे। लेकिन वे नोटबंदी के मुद्दे पर इस बार लगातार सक्रिय हैं। देशभर का दौरा कर रहे हैं। मोदी पर रोजाना आरोप मढ़ रहे हैं, जवाब मांग रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे नए साल पर देश में ही रहेंगे। 
 
देश में रहने का एक प्रमुख कारण सोनिया गांधी की बीमारी भी है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी इस वक्त गोवा में हैं। उनको अस्थमा की पुरानी परेशानी है, जो इस मौसम में उनको तंग करती है। पहले भी नए साल के दौरान सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। इसीलिए वातावरण के मद्देनजर सोनिया पहले ही गोवा जा चुकी है। ऐसे में राहुल नए साल में गोवा चले जाएंगे। वहां से लौटकर 3 जनवरी तक वे दिल्ली लौट आएंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »