26 Apr 2024, 06:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नए साल से पहले देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, बड़े ऐलान संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2016 12:30PM | Updated Date: Dec 29 2016 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल की शुरूआत से पहले देश को संबोधित करने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पीएम मोदी नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका ये संबोधन 31 दिसंबर की शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे होगा। नोटबंदी के ऐलान के बाद पीएम मोदी का ये संबोधन काफी अहम माना जा रहा है।
 
ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में नोटबंदी के बाद के रोडमैप के बारे में बोल सकते हैं। वह नोटबंदी के बाद से एक बड़ी समस्या बने रहे नकदी के प्रवाह को सुगम बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी खासतौर पर बोल सकते हैं। वह आठ नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था के सामने पेश आई समस्याओं से निपटने के कदमों पर भी बोल सकते हैं।
 
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री अपने संबोधन में कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं साथ ही 50 दिन पूरे होने के बाद सरकार की आगे की रणनीति भी सामने आ सकती है। बता दें कि नोटबंदी के बाद पीएम ने कई बार कहा था कि यह शुरुआत है आगे नए कदम उठाए जाएंगे। 
 
गौरतलब कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने अचानक देश को संबोधित किया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन के लिए गैरकानूनी घोषित किया था। पीएम मोदी ने यह कदम कालेधन कुबेरों, भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के फंडिंग स्त्रोतों पर लगाम लगाने के लिए उठाया था। हालांकि इस दौरान नोटबंदी को लागू करने की तैयारियों को लेकर सरकार हमेशा निशाने पर रही।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »