26 Apr 2024, 12:11:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, केजरीवाल को कहा- शुक्रिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 4:59PM | Updated Date: Dec 22 2016 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अचानक लिए गए इस फैसले के बाद सनसनी फैल गई हैं। जानकारी के मुताबिक नजीब जंग वापस शिक्षा क्षेत्र में लौटेंगे। इस बात की जानकारी उपराज्यपाल के दफ्तर से बयान जारी कर दिया गया है। उन्‍हें जुलाई 2013 में तत्‍कालीन मनमोहन सरकार ने दिल्‍ली का उप-राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया था। उनका करीब डेढ़ साल का कार्यकाल बचा हुआ था। उन्‍होंने केंद्र सरकार को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।
 
अपने इस्‍तीफे में जंग ने जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा किया है। जंग ने अपने कार्यकाल के दौरान मदद और सहयोग के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा दिया है। जंग ने दिल्‍ली के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्‍यवाद दिया है, खासतौर से दिल्‍ली में एक साल के राष्‍ट्रपति शासन का विशेष जिक्र किया है।
 
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार जंग पर केंद्र के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाती रही है। खुद केजरीवाल ने कई बार प्रेस कॉन्‍फ्रेंस और ट्विटर के जरिए कई बार जंग के लिए बेहद कड़े शब्‍दों का प्रयोग किया था। दिल्ली महिला आयोग में दिलराज कौर को सदस्य सचिव नियुक्त किए जाने से नाराज केजरीवाल ने 7 नवंबर को नजीब जंग की तुलना ‘हिटलर’ से की थी। 
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया था- उप राज्यपाल हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, पीएम मोदी और अमित शाह के पदचिन्हों पर चल रहे हैं।…नजीब जंग प्रधानमंत्री को अपनी आत्मा बेच चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »