26 Apr 2024, 05:55:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बोलना शुरु करके 'उन्होंने' अच्छा किया : मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 2:14PM | Updated Date: Dec 22 2016 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तंजिया लहजे में कहा कि 'उन्होंने बोलना शुरु करके अच्छा किया' इससे देश भूकम्प से बच गया।

मोदी ने आज यहां काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित संस्कृति महोत्सव में कहा, एक युवा नेता अभी भाषण सीख रहे हैं। जबसे उन्होंने बोलना शुरु किया तबसे मैं बहुत खुश हूं क्योंकि 2009 के पहले पता ही नहीं चलता था कि इस पैकेट में क्या क्या है। अब पता चल रहा है। अच्छा किया उन्होंने बोलना शुरु कर दिया देश भूकम्प से बच गया।

गौरतलब है कि नोटबंदी को हिंदुस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार देते  मोदी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नौ दिसम्बर को संसद के बाहर संवदाददाताओं से कहा था, सरकार बहस से भाग रही है, अगर मुझे बोलने देंगे तो आप देखेंगे भूकंप आ जाएगा।        

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 'युवा नेता' कहते हैं कि जिस देश में 60 फीसदी अनपढ हो वहां मोदी जी कैशलेस व्यवस्था कैसे लागू कर पायेंगे।

उन्होंने सवाल किया कि 60 फीसदी अनपढ की बात करके गांधी किसका रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। देश में सर्वाधिक समय तक शासन उन्हीं के परिवार ने किया है तो अनपढों की संख्या इतनी कैसे रह गई।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »