27 Apr 2024, 06:31:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं क्रिकेटर हरभजन सिंह, लड़ेंगे चुनाव!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 11:27AM | Updated Date: Dec 22 2016 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हरभजन जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार बन सकते हैं। खबर के अनुसार हरभजन सिंह पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह के संपर्क में हैं। जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं। 
 
इससे पहले अमरिंदर सिंह की 6 महीने पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह से मुलाकात हुई थी उस दौरान भी हरभजन सिंह के कांग्रेस में आने की खबरों को तूल मिला था। दिल्ली में मौजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह से बुधवार को फिर किसी प्रिंट के पत्रकार ने सवाल किया कि अगर हरभजन सिंह कांग्रेस में आना चाहें तो? जिस पर पलट कर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जवाब दिया कि अगर वह आते हैं तो उनका पार्टी में स्वागत है।
वहीं हरभजन सिंह के परिवार के नजदीकी सूत्र हरभजन सिंह के कांग्रेस में आने और चुनाव लड़ने की खबरों को निराधार बता रहे हैं। 
 
इससे पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले थे, उस समय भी ये बातें सामने आई थीं कि वो भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और चंड़ीगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन नवजोत ने अभी तक इस प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »