26 Apr 2024, 15:14:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चुनावी सभा में बोले रक्षा मंत्री पर्रिकर- नोटबंदी के बाद कई नेता बन गए भिखारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 18 2016 12:01PM | Updated Date: Dec 18 2016 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नोटबंदी को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसपर विवाद हो सकता है। पर्रिकर ने दावा किया है कि नोटबंदी के बाद कई नेता भिखारी हो गए हैं। दरअसल शनिवार को पर्रिकर ने पोंडा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा, 8 नवंबर को पीएम मोदी द्वारा नोटबंदी के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों क कई नेता भिखारी बन गए हैं।
 
रक्षा मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के बाद तो एक नेता को दिल का दौरा भी पड़ गया था और उन्हें बाद में स्पष्टीकरण देना पड़ा की दिल का दौरा नोटबंदी की वजह से नही पड़ा था। आगे उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री बनने से पहले गोवा में एक पुल का तीन बार शिलान्यास हो चुका था, लेकिन यह बन नहीं रहा था। जब मैं गोवा का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने कहा कि यह पुल मैं छह महीने में बनाऊंगा। हालांकि, लोगों ने उस समय मेरी बातों पर भरोसा नहीं किया था। 
 
गोवा में सहयोगी दल एमजीपी से मतभेद का हवाला देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। वे हमारे सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन मंत्रियों को मतभेद है तो उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं रहना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »