27 Apr 2024, 08:06:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दुनिया के 10 सबसे ताकतवर लोगों में शुमार मोदी, टॉप पर फिर पुतिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2016 9:56AM | Updated Date: Dec 15 2016 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मशहूर मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के टॉप दस प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया है। इससे पहले लोकप्रियता के मामले में टाइम मैगजीन के ऑनलाइन सर्वे में भी पीएम मोदी पहले स्थान पर रहे थे। विश्व के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं।
 
फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में अब भी बहुत अधिक लोकप्रिय हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन लगातार चौथे साल फोर्ब्स की सूची में पहले पायदान पर रहे है। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल तीसरी पायदान पर रहीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को चौथा स्थान मिला। पोप फ्रांसिस 5वीं पायदान पर हैं। 
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन फोर्ब्स की सबसे ताकतवर लोगों की सूची में छठे नंबर पर हैं। बिल गेट्स लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक लैरी पेज आठवें नंबर पर हैं। फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकातों के साथ वैश्विक नेता के तौर पर अपनी छवि को मजबूत किया है। 
 
फोर्ब्स हर दस करोड़ की आबादी के हिसाब से एक व्यक्ति को सूची में शामिल करती है। फोर्ब्स ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का भी जिक्र किया है। इस पर देश से लेकर दुनिया तक चर्चा है। माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है।
 
ये हैं टॉप टेन
- व्लादिमीर पुतिन (रूस के राष्ट्रपति)
- डोनाल्ड ट्रंप (अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति)
- एंगेला मर्केल (जर्मनी की चांसलर)
- शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति)
- पोप फ्रांसिस (वेटिकन के पोप)
- जेनेट येलन (यूएस फेड की प्रमुख)
- बिल गेट्स (माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक)
- लैरी पेज (गूगल के सह-संस्थापक)
- नरेंद्र मोदी (भारत के प्रधानमंत्री)
- मार्क जकरबर्ग (फेसबुक के सीईओ)
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »