27 Apr 2024, 01:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी समेत कई नेताओं ने प्रणब को जन्मदिन पर दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2016 7:38PM | Updated Date: Dec 11 2016 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 81वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत विभिन्न नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुखर्जी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य  एवं दीर्घायु  की कामना की। श्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उनके अनुभव और ज्ञान का देश को काफी लाभ मिला। मैं उनके  अच्छे स्वास्थ्य  और लंबी की उम्र की कामना करता हूं। प्रणव दा ने हमेशा देश के हित में बहुत कुछ किया है। हमें ऐसे ज्ञानी राष्ट्रपति पर गर्व है।"                     
 
मुखर्जी के अच्छे स्वास्थ्य और होने की कामना करते हुए कहा कि वह उन सभी लोगों के प्रेरणास्रोत हैं, जो सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं। काम के लिए उनका जुनून और देश के प्रति प्रेम है। उन्होंने मुखर्जी के लंबे और सुखमय जीवन की कामना की और राष्ट्रपति के रूप में तथा लंबी राजनीतिक यात्रा में देश की सेवाओं के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बनर्जी ने ट्वीट करके कहा, आदरणीय और सम्मानित राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। भालो थाकबेन प्रणव दा। तमिलनाडु के राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव ने मुखर्जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
 
राव ने अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति के दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा,"मैं आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। आपकी बुद्धिमता और राजनीतिक क्षमता से हमारे देश दुनिया के अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत हुए हैं।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »