26 Apr 2024, 18:04:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में किया किडनी ट्रांसप्लांट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2016 10:04PM | Updated Date: Dec 10 2016 10:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी स्थानांतरित किया गया, और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की टीम ने करीब छह घंटे तक सर्जरी की, जिसके बाद उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में स्थानांतरित कर दिया गया। एम्स के सूत्रों ने कहा कि सुषमा को लगभग 40 वर्ष उम्र की एक महिला ने किडनी दान दी और वह विदेश मंत्री की रिश्तेदार नहीं हैं। डॉक्टरों की टीम मंत्री की हालत की चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है।

दानकर्ता ने स्वेच्छा से मंत्री को अपनी किडनी दान दी है। सूत्रों ने बताया कि चूंकि उनके परिवार में कोई उपयुक्त दानकर्ता नहीं मिला, इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति की किडनी लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इसके लिए एम्स के प्राधिकार समिति से मंजूरी ली गई।

उन्होंने ट्वीट किया था, 'मेरे गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया है, इसलिए मैं एम्स में भर्ती हूं। इस समय मेरी डायलिसिस चल रही है। गुर्दे के प्रतिरोपण के लिए मेरी स्वास्थ्य जांच की जा रही है। भगवान कृष्ण की कृपा मुझपर बनी रहे।' उन्हें 7 नवंबर को एम्स में भर्ती किया गया था।

 

विदेश मंत्री के अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश दिए और बहुत सारे लोगों ने प्रतिरोपण के लिए अपना गुर्दा देने की भी पेशकश की। इससे पहले इस साल अप्रैल में निमोनिया एवं दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »