26 Apr 2024, 11:32:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ओबामा और ट्रंप को पछाड़कर पीएम मोदी बने पर्सन ऑफ द ईयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2016 12:45PM | Updated Date: Dec 5 2016 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्‍यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैगजीन के पर्सन ऑफ द ईयर के लिए हुए ऑनलाइन रिडर्स पोल को जीत लिया है। इसके साथ ही पीएम मोदी, बराक ओबामा और डोनाल्‍ड ट्रंप जैसी दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए 2016 के के सबसे प्रभावशाली व्‍यक्ति बन गए हैं।  

मैगजीन के अनुसार पीएम मोदी ने रविवार मध्‍यरात्री को बंद हुए पोल के बाद कुल 18 प्रतिशत मत हासिल किए हैं जिसके बाद वो अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी जिनमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा, प्रेसिडेंट इलेक्‍ट डोनाल्‍ड ट्रंप और जुलियन असांज से से काफी आगे हैं।
 
इन सभी को 7 प्रतिशत वोट मिले हैं। इनके अलावा मार्क जुकरबर्ग और हिलेरी क्लिंटन सिर्फ 2 और 4 प्रतिशत वोटों के साथ मोदी से काफी पीछे रह गए। फिलहाल पोल बंद होने के बाद का डेटा सामने आया है और इसकी आधि‍कारिक घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »