26 Apr 2024, 20:30:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवादित ढांचे: 24 वीं बरसी पर चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा बलो की निगाहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2016 5:54PM | Updated Date: Dec 4 2016 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। बाबरी विध्वंश के 24वीं बरसी पर छह दिसम्बर को अयोध्या समेत समूचे उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) इस दिन को शौर्य दिवस के रूप में मना रही है वहीं मुस्लिम संगठनों ने यौमे गम दिवस मनाने की घोषणा की है। लखनऊ, मेरठ, फैजाबाद, वाराणसी और कानपुर समेत प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।

संवेदनशील स्थानों पर एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए है। सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखेंगी। फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर उदयशंकर सिंह ने यहाँ यूनीवार्ता से कहा कि छह दिसम्बर को कुछ संगठनों ने अपने-अपने ढंग से मनाने की घोषणा को देखते हुए

पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गए हैं। इस सिलसिले में जिलाधिकारी विवेक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव,अपर जिलाधिकारी वी.के. पाण्डेय सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद थे। जिले में निषेधाज्ञा यानी धारा 144 लागू की गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »