27 Apr 2024, 00:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस की दो टूक,नीतीश नहीं, राहुल होंगे PM पद के उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2016 12:46PM | Updated Date: Nov 30 2016 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नीतीश कुमार के बदले तेवरों से नाराज कांग्रेस ने कहा है कि गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार चुना जा सकता है। कांग्रेस का मानना है कि नीताश असल में 2019 के लोकसभा चुनाव को दिमाग में रखते हुए ही नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं।

पार्टी का मानना है कि विपक्ष जहां संगठित तौर पर नोटबंदी के खिलाफ खड़ा हुआ, वहीं नीतीश अगले आम चुनावों के मद्देनजर अपनी एक स्वतंत्र छवि बनाने के लिए ही साथ नहीं आए।बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को नीतीश के नोटबंदी के समर्थन से झटका लगा है। कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ सकती है।

खबर है कि अब लालू प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार की हां में हां मिलाते हुए नोटबंदी का समर्थन किया है। आपको बता दें कि बिहार चुनाव के समय महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश के नाम पर सहमति बनाने में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई थी। इस संबंध एक कांग्रेसी नेता ने एक अंग्रेजी अखबार से कहा, राहुल गांधी के नेतृत्व में हम नोटबंदी के खिलाफ खड़े हैं।

देश की जनता को हो रही परेशानी को सामने ला रहे हैं, लेकिन हमारे ही एक भरोसेमंद नेता (नीतीश) के ऐसे रुख से हमें झटका लगा है। कांग्रेस को आशंका है कि अगले लोकसभा चुनावों को देखते हुए नीतीश ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, लेकिन पार्टी राहुल गांधी को पीएम पद के लिए आगे करने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »