26 Apr 2024, 10:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार की खोया पाया पोर्टल से 13 हजार बच्चों की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 12:45PM | Updated Date: Nov 20 2016 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घर से भागे और लापता बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और मदद के लिए शुरू किए गए पोर्टल ‘खोया -पाया’ में छह हजार से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई है और 13 हजार से ज्यादा बच्चों की सहायता की गई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

लापता बच्चों का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण खोया पाया पोर्टल में अभी तक लगभग 6000 गुमशुदा और भगोड़े बच्‍चों की रिपोर्ट प्राप्‍त हुई हैं। इस पोर्टल की शुरूआत पिछले साल की गई थी। लापता बच्चों को रेलवे के सहयोग से मदद दी जा रही है। खोया पाया के तहत 13 हजार बच्चों की सहायता की जा चुकी है और परेशानी या संकट में फंसे बच्‍चों के बारे में रिपोर्ट करने के रेल के सभी डिब्‍बों में पोस्‍टर चिपकाए जा रहे है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »