26 Apr 2024, 13:18:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश के 7 राज्यों में उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग, नतीजे 22 नवंबर को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 7:46PM | Updated Date: Nov 19 2016 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शनिवार को देश के सात राज्यों पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, अरुणाचल प्रदेश व त्रिपुरा और पुदुचेरी में कुल मिलाकर 5 लोकसभा और विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। 

 
ऐसे में ये उपचुनाव केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नोटबंदी के अहम फैसले के बाद आम जनता के बीच पहली कड़ी चुनावी परीक्षा भी साबित होंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। 
 
तीन बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
त्रिपुरा-          82.42 प्रतिशत
प. बंगाल-      80.75 प्रतिशत
पुड्डुचेरी-       85.97 प्रतिशत
अरुणाचल-    50.20 प्रतिशत
असम-          65.02 प्रतिशत
मध्यप्रदेश-    64.44 प्रतिशत
तमिलनाडु-   70.53 प्रतिशत
 
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। शहडोल में 17 और नेपानगर में 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। नतीजे 22 नवंबर को आएंगे।  
 
पुड्डुचेरी 
में नेल्लीथोप्पी विधानसभा सीट पर के लिए मतदान शुरू हो हुआ लेकिन शुरूआत में मतदाताओं की संख्या कम रही। विधानसभा सीट के सभी 26 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है और यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल के जवान मुस्तैदी से तैनात है। 
 
असम 
असम में लखीमपुर संसदीय और बैथालांगसो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान केन्द्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गई। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। 
 
त्रिपुरा 
त्रिपुरा में बरजाला और खोवाई विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में करीब 25 फीसदी वोट पड़े। बरजाला तथा खोवाई सीटों पर उपचुनाव में बहुकोंणीय मुकाबला है। दोनों सीटों पर माकपा, कांग्रेस, तृणमूल तथा भाजपा के कुल दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
 
तमिलनाडु 
तमिलनाडु विधानसभा की तीन सीटों पर हो रहे उपचुनाव में तेज गति से मतदान हो रहा है और शाम पांच बजे तक 70  फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
 
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए आज हो रहे उपचुनाव में पहले चार घंटों में करीब 35 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »