26 Apr 2024, 08:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में पहली बार 1 फरवरी 2017 को पेश होगा आम बजट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2016 7:58PM | Updated Date: Nov 15 2016 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आम बजट 1 फरवरी को पेश होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि बजट सत्र जनवरी में शुरू हो सकता है। अब रेल बजट भी आम बजट का ही हिस्सा होगा।

सरकार ने सितंबर में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए रेल बजट को आम बजट में मिला दिया था। इससे समय का काफी बचेगा। इस सुधार की जरूरत काफी लंबे अरसे से महसूस की जा रही थी।

पिछले 92 सालों से रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश होते आए हैं, लेकिन इस बार के बजट में ऐसा नहीं होगा। दरअसल, रेल बजट अब आम बजट के साथ ही पेश होगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने यह कह चुके हैं कि योजनाओं पर जल्द अमल शुरू करने के लिए केंद्रीय बजट को एक महीना पहले पेश किया जाएगा। साथ ही मोदी ने राज्‍यों से भी इसका लाभ लेने के लिए आग्रह किया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »