26 Apr 2024, 14:11:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पं. नेहरू की 127वीं जयंती आज, राहुल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2016 8:43PM | Updated Date: Nov 14 2016 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 127वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दोनों नेता नेहरू के स्मारक स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जन्‍म स्‍थान
नेहरू का जन्म मोतीलाल नेहरू और स्वरूप रानी के घर 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। उनके जन्मदिवस को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका निधन 27 मई, 1964 को हुआ था। नेहरू कश्मीरी वंश के सारस्वत ब्राह्मण थे। जवाहरलाल नेहरू ने दुनिया के कुछ बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त की थी।
 
भारत की आजादी में योगदान 
नेहरू का भारत की आजादी में विशेष योगदान है। सितंबर 1946 में नेहरू को वाइसरॉय एक्सीक्यूटिव काउंसिल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। IIT खड़गपुर की स्थापना में पंडित नेहरु का विशेष योगदान है।
 
नेहरू एक अच्छे लेखक भी थे
नेहरू एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ एक अच्छे लेखक भी थे। इन्होंने डिस्कवरी ऑफ इंडिया नामक किताब लिखी थी। इनकी इस किताब पर श्याम बेनेगल ने साल 1980 में एक टीवी शो भी बनाया था जिसका नाम 'भारत- एक खोज' था।
 
देश के पहले प्रधानमंत्री बने
जवाहर लाल नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त है। जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरु को बच्चों से खास लगाव था। बच्चे नेहरू को चाचा नेहरू नाम से बुलाते थे।
 
जब कांग्रेस नेता भूले चाचा का B'day
कोई व्यक्ति जरूर जो शायद किसी राजनैतिक दल से नहीं था वह सुबह सुबह प्रतिमा पर हार चढ़ा कर सच्ची श्रद्धांजलि जरूर दे गया था। वहीं जब इसको लेकर मीडिया ने नेताओं से सवाल किया तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वह दोपहर को पार्क में जुटना शुरू हुए और करीब एक बजे जवाहर लाल नेहरू को औपचारिकताएं निभाते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
 
मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देश के प्रथम पीएम को नमन किया है। 
 
राहुल ने किया ये ट्वीट
नेहरू के परपौत्र राहुल ने ट्वीट कर कहा, पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि। आज हम उन लोगों को याद कर रहे हैं, जिन्होंने इस देश और यहां के नागरिकों के लिए बलिदान दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »