26 Apr 2024, 23:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केंद्रीय मंत्री सिन्हा की दरियादिली पर बोली प्रिया- अच्छे दिन आए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2016 1:32PM | Updated Date: Nov 8 2016 1:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय विमानन मंत्री जयंत सिन्हा की दरियादिली चर्चा में है। एक हवाई यात्रा के दौरान सिन्हा ने अपनी सीट एक जरूरतमंद लड़की को दे दी, उस लड़की ने सिन्हा के प्रति आभार जताया और ‘अच्छे दिन’ बताकर ट्वीट किया है। खबर के मुताबिक बैंगलुरु से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में श्रेया प्रदीप नाम की लड़की को सिन्हा ने अपनी सीट दे दी। श्रेया की मां बीमार थीं और उन्हें पैर फैलाने के लिए जगह चाहिए थी।
 
श्रेया को दूसरी सीट पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह सीट मंत्री सिन्हा और उनकी पत्नी की है, लेकिन जंयत ने श्रेया को सीट से उठने नहीं दिया और उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ दूसरी सीट पर बैठ जाएंगे। श्रेया ने बताया कि जयंत ने अपनी पहले दर्जे की सीट उनकी मां के लिए छोड़ दी और खुद इकोनॉमी क्लास में सफर किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »