27 Apr 2024, 07:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CWC बैठक: राहुल बोले- सत्ता के नशे में चूर हैं मोदी सरकार, सोनिया गांधी बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2016 11:46AM | Updated Date: Nov 7 2016 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को स्वास्थ्य खराब होने के कारण से पार्टी की कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में लोकतंत्र अपने सबसे खराब दौर में से एक से गुजर रहा है। 

राहुल ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में चूर हो गई है, उसे आम जनता की कोई परवाह नहीं है। बता दें कि तबीयत खराब होने के चलते सोनिया गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले पाईं , उनकी जगह राहुल गांधी ने बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में कांग्रेस मनमोहन सिंह, ऐके एंटनी, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, मलिका अर्जुन खड़गे, अंबिका सोनी, बीके हरिप्रसाद और ग़ुलाम नबी आज़ाद समेत लगभग 21 मेंबर ने हिस्सा लिया। बता दें कि ये बैठक कांग्रेस के अंदर संगठन चुनाव और फेरबदल पर विचार के साथ साथ संसद के शीतकालीन सत्र के पहले कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »