26 Apr 2024, 20:44:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने उठाया सख्त कदम, 11 हजार एनजीओ की मान्यता रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2016 8:27PM | Updated Date: Nov 4 2016 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने 11 हजार से अधिक गैर सरकारी संगठनों का एफसीआरए पंजीकरण रद्द कर दिया है। ये एनजीओ जून के अंत तक अपने पंजीकरण का नवीकरण कराने में विफल रहे थे। अब ये एनजीओ विदेश से धन प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

इस सूची में करीब 50 अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और संस्थान जैसे भारतीय सांख्यिकी संस्थान और समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले प्रतिष्ठित एनजीओ शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि 11,319 संगठनों का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। इन गैर सरकारी संगठनों ने इस साल 30 जून तक विदेशी अनुदान नियंत्रण एक्ट (एफसीआरए) पंजीकरण के नवीकरण का आवेदन नहीं दिया था। लिहाजा उनके पंजीकरण की वैधता एक नवंबर 2016 से समाप्त मानी जाएगी। इस सूची में करीब 50 अनाथालय, सैकड़ों स्कूल और भारतीय सांख्यिकी जैसे समाज के वंचित बच्चों के लिए काम करने वाले कई प्रतिष्ठित एनजीओ शामिल हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »