26 Apr 2024, 20:08:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार को कश्मीरियों के दिल जीतना चाहिए: सिंधिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 2:54PM | Updated Date: Jul 24 2016 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पीडीपी और भाजपा का अवसरवादी गठबंधन जम्मू कश्मीर में काम नहीं कर रहा है और मोदी सरकार को कश्मीरी लोगों के दिल जीतने की कोशिश करनी चाहिए और यह आर्थिक पेकैज से नहीं हो सकता है। सिंधिया ने कहा जम्मू कश्मीर को आर्थिक पेकैजों से नहीं जीता जा सकता है। उनके दिलों को जीतने की जरूरत है।

सुरक्षा बलों के हाथों आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी के कई हिस्सों,खासतौर पर दक्षिण कश्मीर में एक पखवाड़े से हिंसक संघर्ष हो रहे हैं। सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों की बीच संघर्ष में तकरीबन 45 लोगों की मौत हो गई है और 3,400 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। 

सिंधिया ने कहा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच का अवसरवादी गठबंधन वहां काम नहीं कर रहा है। केंद्र भी जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए पर्याप्त नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आर्थिक विकास और युवकों के लिए रोजगार के मौकों का अभाव है। कांग्रेस नेता ने कहा केंद्र को बहुत कुछ करने की जरूरत है।

कश्मीर के लोगों से संवाद होना चाहिए।सिंधिया न कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमन और शांति, वृद्धि और विकास का माहौल बनाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता ने कहा हम कश्मीर के हित में सरकार के साथ मिल कर काम करने के इच्छुक है। उन्होंने कहा कि स्थिति का आकलन करने और लोगों से बातचीत करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य का दौरा करने की जरूरत है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »