26 Apr 2024, 12:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

यशवंत सिन्हा बोलें- भारत को नहीं लेनी चाहिए CNG सदस्यता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2016 3:51PM | Updated Date: Jun 26 2016 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने एनसीजी में भारत की सदस्यता ना मिलने पर अपनी राय रखते हुए कहा कि सरकार में बैठे हुए कुछ लोगों द्वारा भारत सरकार को लगातार गुमराह किया जा रहा है।

सिन्हा ने कहा कि अगर भारत को एनएसजी की सदस्यता मिल जाती है तो हम 'लूजर' होंगे। यह हमारे लिए एक हानि होगी, ना कि इससे कोई लाभ होगा।

उन्होंने कहा, मैं इतना कहना चाहूंगा कि भारत को एनएसजी की सदस्यता स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है कि एनएसजी के लिए आवेदन किया जाए।

वहीं जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों पर सिन्हा कहा कि अगर कल मारे गए दोनों आतंकी पाक थे, तब यह साफ है कि यह भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा, 'बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारी सरकार की पाकिस्तान नीति पूरी तरह विफल रही है।

गौरतलब है कि यशवंत सिन्‍हा पहले भी कई बार मोदी सरकार पर हमला बोल चुके हैं। बता दें कि उनके बेटे जयंत सिन्‍हा मोदी सरकार में वित्‍त राज्‍य मंत्री हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »