26 Apr 2024, 23:55:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुलभ शौचालय का नाम रखा 'ऋषि कपूर'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 12:32PM | Updated Date: May 24 2016 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया था कि आखिर देश में गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर ही सड़कों और संपत्तियों का नाम क्‍यों रखा जाता है। इसका विरोध करते हुए कुछ कांग्रेसियों ने उत्‍तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक सुलभ शौचालय का नाम ऋषि कपूर रख दिया। ऋषि कपूर का इस पर कहना है कि ऐसा होने पर उन्‍हें काफी खुशी हो रही है। 
 
इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्‍होंने गांधी परिवार पर रखे गए सड़कों और जगहों के नामों का समर्थन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद गांधी परिवार के कारण की देश में खुशहाली आर्इ।
 
ऋषि कपूर ने 17 मई को ट्वीट कर गांधी परिवार पर हमला बोला था। उन्‍होंने एक के बाद एक सात ट्वीट कर गांधी परिवार पर जगहों के नाम रखे जाने पर सवालिया निशान लगाया था। बाद में उन्‍होंने दिल्‍ली का नक्‍शा पोस्‍ट कर बताया था कि देश की राजधानी में ही गांधी परिवार के नाम से 64 स्‍थान हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »