08 Sep 2024, 06:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

MP के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में एक्शन में NCW, प्रदेश के DGP से मांगी रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2024 6:03PM | Updated Date: Jul 22 2024 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रीवा में एक जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस मामले में राज्य के डीजीपी को एक पत्र लिख कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है। आयोग को इस पूरे मामले पर तीन दिन के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

मालूम हो कि यह घटना एक जमीन विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा गाड़ दिया था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समय रहते ही दोनों महिलाओं को बाहर निकाल लिया। वहीं, दोनों पीड़िताओं की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

दरअसल, हिनौवा गांव में एक निजी जमीन पर जबरन सड़क निर्माण को लेकर दोनों महिलाएं विरोध कर रही थी। इसी बीच दबंगों ने दोनों महिलाओं के ऊपर सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली मुरुम डाल दी। इससे एक महिला गले तक और दूसरी कमर तक जमीन में धंस गई। वहीं, इस मामले में गंगेव पुलिस चौकी ने डंपर मालिक सहित मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इलाज के बाद दोनों महिलाओं की हालत अब ठीक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »