08 Sep 2024, 06:33:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

रांची में अमित शाह की सुरक्षा में चूक, काफिले का पीछा कर रहा था नशे में धुत युवक, पुलिस ने किया अरेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2024 5:26PM | Updated Date: Jul 20 2024 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीएसपी हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने गृह मंत्री के काफिले में प्रवेश नहीं किया था। हालांकि वह तेजी से गाड़ी चला रहा था और अमित शाह के काफिले का पीछा कर रहा था। इसलिए हमने उसे गिरफ्तार किया है। 

डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी शराब पिया हुआ था। उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ था। तेजी से गाड़ी चलाकर वह काफिले का पीछा कर रहा था। मीडिया के सामने आया आरोपी ने कहा कि वह नास्ता करने जा रहा था। हालांकि उसने स्वीकार किया कि वह पिया हुआ था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »