08 Sep 2024, 06:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2024 3:03PM | Updated Date: Jul 6 2024 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम के अंतर्गत मोडरगाम में आज सुरक्षाबलों ने आतंकियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी जवानों ने भी जवाबी फायर की। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया है। 

घायल सुरक्षाकर्मी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां वे बलिदान हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। उन्होंने बताया कि आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से ट्वीट किया कि कुलगाम जिले के मोडरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षाबल अपने काम पर जुटे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »