08 Sep 2024, 06:19:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मोदी की सरकार बहुत कमजोर, अगस्त तक गिर जाएगी,चुनाव के लिए तैयार रहें: लालू यादव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2024 5:15PM | Updated Date: Jul 5 2024 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा "मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी की सरकार बहुत कमजोर है और अगस्त तक गिर सकती है..."

लालू प्रसाद ने अपने संबोधन में पार्टी की स्थापना के समय के घटनाक्रम का भी जिक्र किया। लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजूबत करें। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस पटना स्थित पार्टी कार्यालय में मनाया जा रहा है। पटना स्थित कर्पूरी सभागार में इसके लिए भव्य तैयारियां की गई। पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में जहानाबाद, पटना, वैशाली, भोजपुर और अरवल जिले के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं।  जबकि दूसरे जिलों के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने जिले में ही स्थापना दिवस कार्यक्रम मना रहे हैं।

लालू प्रसाद ने 1997 में जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। उस वक्त बिहार की सत्ता पर जनता दल काबिज था। राष्ट्रीय जनता दल के गठन के बाद 2000 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब रही। लालू और रबड़ी ने 15 साल तक बिहार में शासन किया। 2005 में उनकी पार्टी को एनडीए से करारी हार मिली और प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार का गठन हुआ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »