26 Apr 2024, 09:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार ने किया ऐलान - 16 मई से शुरू होगी NPR, तैयार रखें ये 21...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:22PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। बीजेपी सरकार ने बड़ा ऐलान कर दिया है जिसके बाद अब 16 मई से NPR की जा रही है। यह कार्य 29 जून तक चलेगा। इसके लिए सबसे पहले त्रिपुरा राज्य की सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के लिए शुरूआत की है। इस राज्य में 16 मई से 29 जून तक यह कार्य किया जाएगा। त्रिपुरा जनगणना विभाग के डायरेक्टर प्रदीप कुमार चक्रबर्ती ने कहा है कि राज्य में जनगणना का पहला चरण 16 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा।
 
उन्होंने के कहा कि राज्य में जनगणना के लिए लगभग 11000 अधिकारी, 9062 प्रगणक, 1556 सुपरवाइजर, 9 प्रमुख जनगणना अधिकारी और 81 चार्ज अधिकारी लगाए गए हैं। ये सभी लोग राज्य के निवासियों का बायोमैट्रिक व डेमोग्राफिक डाटा इकट्ठा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि त्रिपुरा पूर्वोत्तर ऐसा राज्य जिसने सबसे पहले NPR लागू करने की घोषणा की है।
 
बताया गया है कि इस कार्य की सभी तैयारियां त्रिपुरा के मुख्य सचिव मनोज कुमार और टॉप अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण कर ली गई हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने NPR के लिए 3,941.35 करोड़ रूपयों की राशि स्वीकृत कर दिए हैं। हालांकि राज्य में मौजूद विपक्षी पार्टियां CPM और कांग्रेस NPR, NRC और CAA का लगातार विरोध कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »