27 Apr 2024, 01:40:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा - पुल से गिरी वैन, आठ की मौत और...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 11:54AM | Updated Date: Feb 17 2020 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यवतमाल में 17 फरवरी सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक पिकअप वैन पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लोग एक रिश्तेदार की अस्थि विसर्जन के लिए कोठेश्वर मंदिर गए थे जहां से जोडमोहा लौट रहे थे।
 
अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और वैन पेड़ से टकराकर पुल से नीचे गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »