26 Apr 2024, 23:43:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस शहर में 24 तारीख को काला कपड़ा पहनकर बाहर निकले तो आप पड़ सकते...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 11:00AM | Updated Date: Feb 16 2020 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने शहर में आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस की उन लोगों पर कड़ी नजर रहेगी जो अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप के ताजननगरी में आने पर खास बात यह है कि 24 फरवरी को आप काले कपड़े पहनकर बाहर न निकलें, नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं, क्योंकि पुलिस आपसे पूछेगी कि आपने काले कपड़े क्यों पहने हैं। हो सकता है कि आपको चौराहे पर रोक दिया जाए। 

आगरा में हुई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की रैली में भी काले पकड़े वालों को एंट्री नहीं दी गई थी। काले कपड़े वालों को रोकने का आदेश ऐन वक्त पर मौखिक रुप से जारी किया जाता है। अगर आप कभी किसी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे हैं तो हो सकता है कि पुलिस आपको कुछ समय के लिए थाने भी लेकर जा सकती है। आगरा शहर में लगभग 400 खुराफाती हैं। ये लोग अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं। खुफिया पुलिस इन सभी की सूची बना रही है। इन्हें 23 फरवरी को ही नजरबंद कर दिया जाएगा। ट्रंप के वापस चले जाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »