27 Apr 2024, 06:13:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलिसकर्मी ने नहीं पहचाना तो भड़क गए नीतीश के मंत्री, कहा - इसे सस्पेंड करवाइए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 5:13PM | Updated Date: Feb 15 2020 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीवान। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी पर भड़क गए। मामला राज्य के सिवान जिले का है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे यहां एक अस्पताल का शिलान्यास करने आए थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में वह एक पुलिस वाले को निलंबित करने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।
 
यह वीडियो सीवान में एक अस्पताल के शिलान्यास समारोह का बताया जा रहा है, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को एक पुलिसकर्मी पर गुस्सा करते देखा जा सकता है। वीडियो में मंगल पांडे समारोह स्थल पर जाने के लिए बढ़ रहे होते हैं तब पुलिस वाला उनको रोकता है। इस बात से वह नाराज हो जाते हैं और रुक जाते हैं। मंगल पांडेय कहते हैं - पागल है क्या? काहे ऐसे लोगों को खड़ा करते हैं आपलोग, जो मंत्री को नहीं पहचानता हो। प्रभारी मंत्री को रोक रहा है। इसको सस्पेंड करवाइए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »