27 Apr 2024, 07:53:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कन्हैया कुमार पर फिर किया गया हमला, काफिले पर हुआ पथराव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 3:32PM | Updated Date: Feb 15 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भोजपुर जिले के आरा रमना मैदान में सभा करने आ रहे जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बीबीगंज बाजार के पास अमासाजिक तत्वों ने एक बार फिर हमला कर दिया।  ईंट-पत्थर से किए गए हमले में कन्हैया की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया आरा के रमना मैदान में सभा करने पहुंचे थे। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उनके काफिल पर हमला कर दिया। उनके साथ के लोगों का कहना है कि हाल के समय में बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर यह आठवां हमला है।
 
कन्हैया कुमार ने ट्वीट करके कहा है कि जन-गण-मन यात्रा का काफिला बक्सर में सभा करने के बाद आरा पहुंचेगा। गोडसे-प्रेमियों ने आरा में होने वाली सभा के मंच मे कल रात आग लगा दी है लेकिन हम तो जाएंगे मोहब्बत का कारवां लेकर और लगाएंगे नफ़रत से आज़ादी के नारे।इंकलाब मंच का मोहताज नही होता दोस्तों। बचा दें 5 फरवरी को सुपौल में कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव किया गया। पथराव में काफिले में मौजूद एक वाहन में सवार एक युवती सहित तीन लोगों को चोटें आईं थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »