26 Apr 2024, 07:47:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पुलवामा हमले की बरसी पर राहुल गांधी का ट्वीट शर्मनाक : मलिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:21AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रवक्ता रमन मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुलवामा हमले की पहली बरसी पर आज किये ट्वीट को शर्मनाक करार दिया है। मलिक ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि गांधी के ट्वीट ने एक बार फिर पुलवामा हमले के घाव हरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी पार्टी के बड़े नेताओं को इस तरह की घटनाओं पर ट्वीट या बयान पूरी गरिमा में रहते हुए करने चाहिए। गांधी ने ट्वीट में पूछा है कि इसकी जांच का क्या हुआ और इसका फायदा किसे हुआ है। मलिक ने आरोप लगाया कि इस तरह के सवालों से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना इस विषय पर अपना पक्ष रख चुकी है, क्या उनको भारतीय सेना पर संशय है? मलिक ने कांग्रेस से जानना चाहा कि पूर्व में हुए आतंकवादी हमलों से लेकर स्वतंत्रत सेनानियों की फांसी और कांग्रेसी नेताओं की हत्याओं से किसे फायदा हुआ है? 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »