08 May 2024, 06:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वाराणसी में दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण करेंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:14AM | Updated Date: Feb 15 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जायेंगे जहां वह दीनदयाल उपाध्याय स्मारक के लोकार्पण के साथ उनकी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मोदी आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन तीन ज्योर्तिलिंगों वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी और देश की पहली ऐसी निजी ट्रेन होगी जो रात को भी चलेगी। प्रधानमंत्री जगद्गुरू विश्वराध्याय गुरूकुल के शताब्दी समारोहों के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करण का विमोचन भी करेंगे।
 
गुरूकुल के आचार्य डा चन्द्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रंथ के एक मोबाइल एप को भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक केन्द्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची पंच लौह प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह देश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए 200 कलाकारों ने दिन रात काम किया था। स्मारक में पंडित दीनदयाल के जीवन और कार्यों की झलक दिखाई देगी।
 
मोदी बाद में एक जन समारोह में 30 से भी अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 बिस्तर का एक सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल तथा 74 बिस्तरों का मनोरोग चिकित्सा अस्पताल भी शामिल है। वह दो दिन की प्रदर्शनी ‘काशी एक रूप अनेक’ का उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री इस प्रदर्शनी में अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे देशों के शिल्पकारों के साथ बातचीत भी करेंगे। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के 100 से भी अधिक शिल्पकार अपने उत्पादों की नुमाइश। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »