26 Apr 2024, 21:10:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा महासचिवों की बैठक आज बुलाई, दिल्ली में हुई हार पर होगी..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 10:01AM | Updated Date: Feb 12 2020 10:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। इस हार से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सकते में है। पूरे दमखम और केंद्रीय नेतृत्व की पूरी फौज चुनावी समर में झोंकने के बावजूद भाजपा को महज 8 सीटों पर जीत मिली। 

पार्टी की करारी हार के बाद अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हार की समीक्षा के लिए बुधवार शाम 5 बजे महासचिवों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा के दोनों दिग्गज नेता पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी हार हुई है। लगभग 21 दिनों तक चले आक्रामक प्रचार के बावजूद दिल्ली में पार्टी की नैया डूब गई। भाजपा ने चुनाव के दौरान पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं को उतार दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »