26 Apr 2024, 06:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली : कांग्रेसी उम्मीदवार ने कह दी ऐसी बात, राहुल को बड़ा झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 12:31PM | Updated Date: Feb 11 2020 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों को देखने के बाद विकासपुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने परिणाम आने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) भारी बहुमत से आगे चल रही है।
 
मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।
 
शर्मा ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं और विकासपुरी सीट के मतदाताओं तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। उम्मीद है कि क्षेत्र में समग्र विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी और उत्तम नगर सीटों के विकास के लिए लड़ाई जारी रखूंगा।' मुकेश शर्मा का कहना है कि वह काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं गए, लेकिन उन्हें अपने सूत्रों से पता लगा कि वह पहले राउंड में ही पीछे हैं। इसलिए उन्होंने बड़प्पन दिखाते हुए हार स्वीकार कर ली। उनका कहना है कि जो शुरुआती ट्रेंड आया है, वह कांग्रेस की बुरी हार दिखा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »