26 Apr 2024, 06:37:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में नतीजों से पहले ही BJP ने मान ली हार? बीजेपी कार्यालय पर लगा पोस्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 11:58AM | Updated Date: Feb 11 2020 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती सुझानो के अनुसार आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 हैं। कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। बता दे कि 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी के पास 56, बीजेपी के पास 14 और कांग्रेस के पास 1 भी सीट नहीं हैं। 
 
इस बीच, आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न की तैयारी चल रही है जबकि दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में गृह मंत्री अमित शाह का लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। दिल्ली के पंत मार्ग पर स्थित बीजेपी कार्यालय में लगे इस पोस्टर में अमित शाह के फोटो के साथ लिखा हुआ है- विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते। लोग इस पोस्टर के निहितार्थ निकालने लगे हैं।
 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि रुझानों से संकेत मिलता है कि आप-भाजपा के बीच अंतर है, लेकिन अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हो, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। इससे पहले तिवारी ने कहा था- ‘‘मैं बिल्कुल नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा होगा। 
 
अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो किसी को इस पर हैरानी नहीं होनी चाहिए। अपने-अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है। आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में अच्छा आने वाला है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »