26 Apr 2024, 11:00:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 24 फरवरी को आयेंगे भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 10:28AM | Updated Date: Feb 11 2020 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आयेंगे। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर इसकी पुष्टि की। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी भारत आयेंगी। व्हाइट हाउस की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी नयी दिल्ली और अहमदाबाद जायेंगे। मोदी और ट्रम्प के बीच इस सप्ताहांत में फोन पर बातचीत हुई जिसमें दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह दौरा भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अलावा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बेहतर बनायेगा। 

विदेश मंत्रालय ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे की पुष्टि की है। भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समझ पर आधारित हैं। यह साझेदारी दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ताना संबंधों को रेखांकित करती है। मोदी और ट्रम्प के नेतृत्व में यह संबंध और विकसित एवं बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा, आतंकवाद, ऊर्जा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संबंधों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।  अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और हमारी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »