26 Apr 2024, 22:01:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल डालकर एक ही परिवार के चार लोगों को जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 2:51PM | Updated Date: Jan 6 2020 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह एक विवाद के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटनाक्रम में एक बच्चा सहित परिवार के चार लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीहोरा गांव के कालूराम नामेदव के पोते का कल रात जन्मदिन का कार्यक्रम था, जिसमें कालूराम के बेटे के ससुराल पक्ष के लोग आए थे। इसके बाद सुबह कालूराम की बहू को मायके ले जाने को लेकर विवाद हो गया।
 
इसी विवाद में कालूराम के परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, जिसमें कालूराम, उसका बेटा सचिन और दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »