26 Apr 2024, 06:27:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी मंत्रिमंडल से अरविंद सावंत ने दिया इस्तीफा, बोले - बीजेपी ने भरोसा तोड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 3:03PM | Updated Date: Nov 11 2019 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद सावंत ने कहा कि बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उद्धव ठाकरे से 50-50 फार्मूले का वादा किया था, लेकिन अब बीजेपी अपने वादों से मुकर गई है। इससे हालात खराब हुए और हमारा गठबंधन नहीं रहा।
 
सावंत ने कहा कि ऐसे माहौल में मैं कैबिनेट में रहूं, यह उचित नहीं है। इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र पीएम को सौंप दिया है। उन्होंने आगे कहा कि ठाकरे परिवार जो वचन देता है उसे निभाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »