27 Apr 2024, 06:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

50 किलो सोने से बनाई गई मां दुर्गा की मूर्ति - कीमत 20 करोड़ रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 1:24PM | Updated Date: Oct 4 2019 1:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नवरात्र के दिनों में पूरे देश में धूम होती है लेकिन कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य रुप देखने को मिलता है। नवरात्र के मौके पर कोलकता के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग थीम्स पर पंडाल बनाए जाते हैं। पंडाल इतने भव्य होते हैं कि इन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाए। मां दुर्गा की यह मूर्ति कोलकाता के संतोष मित्र स्क्वायर स्थित एक दुर्गा उत्सव समिति की है। इस मूर्ति में 50 किलो सोना जड़ा है। इसमें 20 करोड़ रु. खर्च हुए हैं। समिति का दावा है कि यह इस नवरात्र में देश की सबसे महंगी मूर्ति है। मूर्ति 13 फीट ऊंची है। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस समिति ने मां को इस तरह सजाया है। इससे पहले साल 2017 में मां दुर्गा को गोल्डन साड़ी पहनाई गई थी। वहीं साल 2018 में चांदी का रथ चढ़ाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »