26 Apr 2024, 22:14:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

22 महिलाओं ने जादू-टोने के शक में तोड़े 6 बुजुर्गों के दांत- फिर खिलाया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:21PM | Updated Date: Oct 4 2019 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। ओडिशा के गंजम जिले में कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के शक में छह बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और उन्हें मानव मलमूत्र खाने को मजबूर किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं, इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
 
पुलिस द्वारा बताया गया कि गोपुरपुर गांव के कुछ लोगों को शक था कि छह बुजुर्ग व्यक्ति जादूटोना कर रहे हैं, जिसके चलते उनके इलाके में कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य बीमार हो गईं। गांव की महिलाओं की मौत और उनके बीमार होने के पीछे जादू-टोने का तर्क दिया जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने एक घर में रह रहे कुछ बुजुर्गों पर इसका आरोप लगाया। इसके बाद लोगों ने इन 6 बुजुर्ग व्यक्तियों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाला और उनके दांत तोड़ दिए। 
 
इसके बाद उन्हें मानव मल खाने के लिए भी मजबूर किया गया। वहीं मामले की जानकारी जिला मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश राय पूरे पुलिस दल के साथ गांव पहुंचे और घायल व्यक्तियों को बचाया। इस घटना को अंजाम देने में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 22 महिलाएं हैं। घायल बुजुर्ग व्यक्तियों में सभी की उम्र 60 साल से अधिक है और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत स्थिर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »