27 Apr 2024, 01:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान नहीं जाएंगे पूर्व PM मनमोहन सिंह : अमरिंदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:22AM | Updated Date: Oct 4 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन समारोह में नहीं जा रहे हैं और वह करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में पहले जत्थे में शामिल होंगे। डॉ सिंह के पाकिस्तान के आमंत्रण पर करतापुर कारिडोर जाने की खबरों पर उन्होंने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता कि डॉ सिंह पाकिस्तान जाएंगे। यह पूछने पर कि क्या वह खुद पाकिस्तान जा रहे हैं, उन्होंने कहा ‘मेरे जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता और मुझे लगता है कि ड सिंह भी नहीं जाएंगे।’’
 
इससे पहले कैप्टन सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठकुराल ने ट्वीट कर बताया कि डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री के नौ नवंबर को करतारपुर गुरुद्वारा साहिब जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होने का आग्रह स्वीकार किया है। वह सुल्तानपुर लोधी में आयोजित मुख्य समारोह में भी हिस्सा लेंगे। कैप्टन सिंहने डॉ सिंह से मिलने के बाद ट्वीट कर कहा था ‘‘आज सुबह डॉ सिंह से मिलने उनके आवास पर गया और पूर्व प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें गुरु नानक देव के प्रकाट्य दिवस पर आयोजित 550वें प्रकाश पर्व के मुख्य समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
 
डॉ सिंह से इस अवसर पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के पहले जत्थे में शामिल होने का भी अनुरोध किया। ’’पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी पिछले महीने कहा था कि उनकी सरकार करतारपुर कोरिडोर के उद्घाटन समारोह के लिए डॉ सिंह को आमंत्रित करेगी। उन्होंने कहा था कि वह सिख समुदाय से हैं इसलिए उन्हें निमंत्रण भेजा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »