26 Apr 2024, 09:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नवरात्र के 4 दिनों में ही लाखों लोगों ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 5:44PM | Updated Date: Oct 3 2019 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। नवरात्र के महज चार दिनों के अंदर ही अब तक रिकॉर्ड एक लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पहली बार नवरात्र के चार दिनों के अंदर ही एक लाख 70 हजार लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।  उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले दिन 29 सितंबर को 48900 श्रद्धालुओं ने यहां आकर माता के दर्शन किए जबकि दूसरे और तीन दिन क्रमश: 40000 और 41504 लोग यहां आये।  आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे पहले 2012 में नवरात्र के समय एक लाख 56 हजार श्रद्धालु कटरा पहुंचे थे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘ नवरात्र के मौके पर नौ दिन तक प्रति वर्ष औसतन तीन से साढ़े तीन लाख श्रद्धालु कटरा आते हैं लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।’’ नवरात्र के मौके पर कटरा में भक्ति गीतों की प्रतिस्पर्धा, हास्य व्यंग्य, माता की कहानी, माता की चौकी, कवि सम्मेलन, शोभा यात्रा जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »