26 Apr 2024, 10:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार आप में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:04PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पूर्व आम आदमी पार्टी (आप)  के कुनबे में गुरुवार को उस समय खुशी की लहर दौड़ गयी जब झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय कुमार ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। सिसोदिया ने इस मौके पर कहा  कि देश को डॉ. कुमार जैसे लोगों की जरूरत है जो राजनीति में बदलाव ला सकते हैं और इसे आम आदमी के सार्थक बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा,‘‘ मैं अपने मित्र डॉ.  कुमार के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई देता हूं। हमें भारत की राजनीति में बदलाव लाने और इसे आम आदमी के लिए सार्थक बनाने की खातिर अजय जी जैसे लोगों की जरूरत है।’’  डॉ. कुमार ने इस मौके पर कहा, ‘‘ हमारे जैसे आम लोगों को आगे आना चाहिए और ईमानदार राजनीति का समर्थन करना चाहिए।आज की राजनीति का जवाब सिर्फ आम आदमी पार्टी है। ’’ सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि डॉ. कुमार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं सांसद के  रूप में देश की सेवा कर चुके हैं और आज आप में शामिल हुए हैं। डॉ. कुमार (57)1986 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। वह चार गैलेन्ट्री अवार्ड पाने वाले सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारी भी बने हैं। उन्होंने 2014 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और  वह 15 वीं लोकसभा के लिए जमशेदपुर सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »