27 Apr 2024, 04:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कैरिबियाई देश सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस तथा भारत करेंगे कौशल विकास में सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 7:06PM | Updated Date: Sep 10 2019 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैरिबियाई देश सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस तथा भारत ने कौशल विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा, वित­त, संस­कृति और  आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री डॉ. राल्फ एवरार्ड गोंजाल्विस ने मंगलवार को यहां एक मुलाकात के दौरान यह सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भारत तथा सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस के बीच कौशल विकास, प्रशिक्षण, शिक्षा, वित्त, संस्कृति और  आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। गोंजाल्विस सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो भारत के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कल ‘ संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण की रोकथाम सम­मेलन’ में एक उच्चस­तरीय संगोष्ठी में भाग लिया।

गोंजाल्विस ने सेंट विंसेंट एवं ग्रेनेडाइंस के साथ-साथ कैरिबियाई और लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भी भारत के लिए व्यापक सद्भावना को रेखांकित किया। उन्­होंने इस क्षेत्र के विकास में सहयोग के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भारत की ओर से त­वरित सहायता मिलने की सराहना की। मोदी ने अंतर्राष्­ट्रीय मंच पर सहयोग सहित दोनों देशों के बीच घनिष­ठ सहयोग को रेखांकित किया और इसके साथ ही उन­होंने संयुक­त राष्­ट्र सुरक्षा परिषद के एक अस­थायी सदस्य के रूप में ‘अब तक के सबसे छोटे देश’ के तौर पर निर्वाचित होने के लिए सेंट विंसेंट एवं  ग्रेनेडाइंस को बधाई दी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »