08 May 2024, 22:26:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस सरकार में हुये 3000 दंगे : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 12:08AM | Updated Date: Sep 10 2019 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के कार्यों की आलोचना कर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुये आज कहा कि कांग्रेस सरकार के 60 साल के कार्यकाल में देश में तीन हजार दंगे हुये। भारतीय जनता पार्टी नेता मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार के 60 साल यानी 21900 दिनों के दौरान बिहार के भागलपुर और बिहारशरीफ समेत पूरे देश में लगभग 3000 दंगे हुए। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर में 50 हजार लोग मारे गए। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार हुए और पिछड़े-अतिपिछड़े-दलित समाज के लाखों परिवार को आरक्षण से वंचित रखा गया।’’        

मोदी ने कहा कि आपातकाल के 19 महीनों, यानी 570 दिनों तक आलोचना करने वाले नेताओं, छात्रों और पत्रकारों का दमन किया गया। असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के रास्ते करोड़ों लोगों की घुसपैठ करा कर भारतीय नागरिकों की हकमारी की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समाजवाद का दिखावा करने के लिए अर्थव्यवस्था पर घाटे में चलने वाले अनेक सरकारी उपक्रमों का बोझ डाला। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इंस्पेक्टर राज चलाकर उद्यमियों के पैर में बेड़यिां डाली। शाहबानो जैसी लाखों बेबस तलाकशुदा महिलाओं को गुजाराभत्ता पाने के हक से वंचित किया। वर्ष 1962 में चीन से हार के गहरे जख्म दिलाये। उन्होंने कहा कि इस दौरान 1971 में 90 हजार पाकिस्तानी फौजियों का समर्पण कराने वाली विजय के बावजूद पाकिस्तानी कब्जे वाला कश्मीर वापस लेने का कूटनीतिक साहस नहीं दिखाया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »