26 Apr 2024, 18:48:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

असम में बनेगा विश्व का सबसे लंबा फ्लाईओवर - ये होगी खूबियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 1:12PM | Updated Date: Sep 8 2019 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य असम में विश्व के सबसे लंवा फ्लाईओवर बनने वाला है। इस फ्लाईओवर की लंबाई 36 किलोमीटर और चौडाई 11 मीटर होगी। सन् 2020-21 में इस फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लवैद्य ने इस आशय की जानकारी दी। यह फ्लाईओवर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्दयान के किनारे बनेगा। 
 
काजीरंगा पार्क से जीव-जंतुओं के 37 नबंर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने के दौरान कोई नुकसान न हो इसलिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने हरी झंडी दिखाई है। असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने भी इस पर मुहर लगा दी है। 
 
काजीरंगा के बुढापहाड़ से इस फ्लाईओवर का निर्माण होगा। फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 2,625 करोड़ रुपए खर्च होंगे।  मालूम हो कि असम में जब बाढ़ आती है और काजीरंगा राष्ट्रीय उद्दयान डूब जाता है तो वहां के जीव-जंतु 37 नबंर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर कार्बी आंग्लांग की पहाड़ियों में जाते हैं। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले हाई स्पीड वाहनों की चपेट में आने से जीव-जंतुओं की जान चली जाती है।
 
 इस समस्या से बचने के लिए वन विभाग टाइम कार्ड सिस्टम इस दौरान चलाता है। टाइम कार्ड वाहनों को समय के साथ दिया जाता है, उसके अनुसार वाहन को बीस किमी की रफ्तार से इलाके से गुजरना होता है। यदि वाहन समय से पहले उस इलाके को पार करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। काफी समय से फ्लाईओवर की मांग की जा रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »