26 Apr 2024, 20:25:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चंद्रयान-2 पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2019 8:50AM | Updated Date: Sep 7 2019 8:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह आठ बजे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नियंत्रण कक्ष से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मोदी चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के जीवंत प्रसारण का अवलोकन करने के लिए शुक्रवार की रात यहां इसरो के मुख्यालय पहुंचे थे।
 
चंद्रमा की सतह पर उतरने से मात्र 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया और नियंत्रण कक्ष में मायूसी और सन्नाटा पसर गया। मोदी ने इसरो अध्यक्ष के शिवन और अन्य वैज्ञानिकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि देश को आप पर गर्व है। इसरो की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गयी है कि प्रधानमंत्री सात सितंबर की सुबह आठ बजे संगठन के नियंत्रण कक्ष से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »